कोलकाता में आमरण अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, ICU में कराया गया भर्ती

Edited By Parminder Kaur,Updated: 11 Oct, 2024 11:26 AM

health of a junior doctor sitting on a hunger strike in kolkata deteriorated

कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन में शामिल एक जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गुरुवार रात को तुरंत आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिकेत महतो ने शनिवार रात से आमरण अनशन शुरू किया था। उनकी बिगड़ती...

नेशनल डेस्क. कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन में शामिल एक जूनियर डॉक्टर अनिकेत महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें गुरुवार रात को तुरंत आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिकेत महतो ने शनिवार रात से आमरण अनशन शुरू किया था। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। आंदोलन का समर्थन कर रहे सीनियर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने बताया कि अनिकेत की हालत अभी ठीक नहीं है और उनकी देखभाल की जा रही है।


आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग को लेकर पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक अनिकेत महतो पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर हैं। महतो और उनके साथ अन्य डॉक्टर इस आंदोलन में सबसे आगे हैं।


गुरुवार शाम को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने अनशन स्थल पर चार एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक टीम भेजी, ताकि अनशन पर बैठे सात डॉक्टरों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा सके। टीम के सदस्य दीप्तेंद्र सरकार ने कहा कि "हम यहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच करने आए हैं। यह स्वाभाविक है कि पांच दिन के उपवास के बाद उनकी सेहत अच्छी नहीं होगी। उन्होंने सुझाव दिया है कि अगर उनकी हालत बिगड़ती है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।


दूसरी ओर दुर्गा पूजा उत्सव के बीच डॉक्टरों का आमरण अनशन लगातार छठे दिन भी जारी रहा। यह स्थिति आंदोलन की गंभीरता को और बढ़ा रही है और डॉक्टरों की मांगों के प्रति लोगों का ध्यान खींच रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!