Breaking




Delhi सहित कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप, तेज धूप से बढ़ेगा Temperature, जानें अपने राज्य का हाल?

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 30 Mar, 2025 08:22 AM

heat wave in many states including delhi

मार्च महीने में देशभर के कई हिस्सों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से तापमान में...

नेशनल डेस्क। मार्च महीने में देशभर के कई हिस्सों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बन रहा है जिसका असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में आज तेज धूप की संभावना है जिससे गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा अगले दो दिनों में तेज हवाएं चल सकती हैं। पिछले शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से 2.6 डिग्री कम था।

गर्मी का असर यूपी और बिहार में

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है हालांकि पिछले कुछ घंटों में इसमें गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को यूपी में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलने की संभावना है। बिहार के 17 जिलों में हॉट डे की स्थिति बनी हुई है जहां अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम

उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा हालांकि हाल ही में कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी जिससे तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बीती रात तापमान में भारी गिरावट आई है और राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। आज यहां भी मौसम साफ रहने का अनुमान है।

राजस्थान और पश्चिम बंगाल में स्थिति

राजस्थान में तेज उत्तरी हवाओं की वजह से तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 3 अप्रैल को राज्य में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि 5-6 अप्रैल तक यह 42 डिग्री के पार जा सकता है। 31 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है।

वहीं पश्चिम बंगाल में दक्षिणी जिलों में रविवार तक लू चलने की संभावना है। इसके अलावा अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा रह सकता है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है और ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!