Breaking




Heavy Rain Alert: 3, 4, 5 व 6 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 07:04 AM

heavy rain alert heavy rain alert on 3 4 5 and 6 april

मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की चेतावनी दी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण और मध्य भारत में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है।

नेशनल डेस्क: मौसम विभाग ने 2 अप्रैल से 6 अप्रैल के बीच कई राज्यों में मौसम में बड़ा बदलाव होने की चेतावनी दी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण और मध्य भारत में तेज आंधी और बारिश का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में विदर्भ, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल और कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर भारत में गर्मी बढ़ेगी

उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप तेज होगा। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में तापमान बढ़ने का अनुमान है। राजस्थान में लू चलने की आशंका है। 5 अप्रैल को राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।

दिल्ली की हवा में सुधार

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार गिर रहा है। मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया है। तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है।

इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट

कुछ राज्यों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे भीषण गर्मी का खतरा बढ़ रहा है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। ओडिशा में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक है। राजस्थान में अगले हफ्ते लू चलने की संभावना है।

हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और किन्नौर में बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी ठंड बढ़ सकती है।

आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में तापमान बढ़ेगा और लू चलने की आशंका है। मध्य और दक्षिण भारत में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। पूर्वी भारत (बिहार, ओडिशा) में भीषण गर्मी जारी रहेगी। हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और ठंड का असर बना रहेगा।

क्या सावधानी बरतें?

  • गर्मी से बचने के लिए खूब पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें।

  • तेज हवा और आंधी के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

  • बिजली गिरने की चेतावनी वाले इलाकों में पेड़ों और खुले मैदानों में न खड़े हों।

  • लू प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों और बुजुर्गों को खास ख्याल रखें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!