Breaking




Heavy Rain Alert: 5, 6, 7 व 8 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 02 Apr, 2025 02:46 PM

heavy rain alert heavy rain alert on 5 6 7 and 8 april

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पांच जिलों में आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानों और निचले पहाड़ी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों...

नेशलन डेस्क: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के पांच जिलों में आगामी दो दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानों और निचले पहाड़ी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला की रिपोर्ट के अनुसार 5 और 8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 5 से 8 अप्रैल के बीच अन्य दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

मैदानों में गर्मी की मार, बढ़ेगा तापमान

निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने का अनुमान है। इससे गर्मी और ज्यादा महसूस की जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा। अप्रैल से जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लू वाले दिन पिछले वर्षों की तुलना में 10-20% अधिक हो सकते हैं। विशेष रूप से ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर जिलों में यह प्रभाव ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • ऊना: 34.0

  • धौलाकुआं: 33.1

  • सुंदरनगर: 30.8

  • कांगड़ा: 30.6

  • मंडी: 29.6

  • नाहन: 29.2

  • सोलन: 29.0

  • धर्मशाला: 27.0

  • शिमला: 23.0

  • केलांग: 10.9

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें। ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से रास्ते बंद हो सकते हैं, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!