Breaking




Heavy Rain Alert: 7, 8, 9, 10 व 11 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 06 Apr, 2025 10:00 AM

heavy rain alert heavy rain alert on 7 8 9 10 and 11 april

बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां पिछले कई दिनों से तेज़ धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया है...

नेशनल डेस्क:  बिहार के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां पिछले कई दिनों से तेज़ धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया है, वहीं अब मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 4 दिनों के लिए बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
 


आज रहेगा मौसम सामान्य लेकिन शाम से बदलेगा रुख

आज यानी 6 अप्रैल को अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हालांकि शाम होते-होते मौसम का मिजाज बदल सकता है और कुछ इलाकों में हल्की हवाएं भी चल सकती हैं।

बारिश के साथ तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली, वज्रपात, गरज-चमक और ओले गिरने की पूरी संभावना जताई गई है। ये बदलाव पूर्वी बिहार और सीमावर्ती जिलों में अधिक असर डाल सकते हैं।

किन जिलों में हो सकती है बारिश और ओले?

जिन जिलों के लिए विशेष तौर पर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शामिल हैं:
किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा, मधुबनी।
इन जिलों में 7 से 11 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

किसानों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

इस अचानक बदलते मौसम से फसलों को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। IMD ने किसानों को सलाह दी है कि:

  • फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखें

  • ओले और वज्रपात से जान-माल और पशुधन को खतरा हो सकता है

  • खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नज़र रखें

  • खुले मैदानों में जाने से बचें और ट्रैक्टर या पेड़ों के नीचे शरण न लें

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि इस बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस है जो पूरे पूर्वी भारत में असर दिखा रहा है। इसके कारण वातावरण में नमी बढ़ रही है जिससे तेज़ हवाएं और बारिश हो रही है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!