Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Apr, 2025 07:59 PM
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। खासकर मैदानी इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
नेशनल डेस्क : हिमाचल प्रदेश में इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। खासकर मैदानी इलाकों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऊना जिले में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जहां तापमान 36.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने बताया कि 8,अप्रैल से मौसम बदलेगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 9,10,11 व 12 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
पहाड़ी जगहों जैसे शिमला, मनाली और कल्पा में भी गर्मी बढ़ी है। शिमला में सोमवार को तापमान 26 डिग्री और मनाली में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा जैसे ठंडे इलाके में भी रात का तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
8 अप्रैल से मौसम में बदलाव
मौसम विभाग ने बताया है कि 8 अप्रैल से मौसम बदलेगा और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 12 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
हीटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने 8 अप्रैल को हीटवेव (गर्मी की लहर) की चेतावनी दी है। कुछ जगहों पर तापमान और बढ़ सकता है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
कब और कहां बारिश-बर्फबारी हो सकती है
- 8 और 9 अप्रैल: ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
- 10 से 12 अप्रैल: चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
- 11 और 12 अप्रैल: पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटा) चल सकती हैं और बिजली चमकने की भी संभावना है।