mahakumb

7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में शीत लहर और घना कोहरा

Edited By Rahul Rana,Updated: 08 Dec, 2024 08:40 AM

heavy rain alert in 7 states cold wave and dense fog in 10 states

आज देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-NCR को छोड़कर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। दक्षिण भारत में बारिश जारी है जबकि दिल्ली में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है लेकिन न तो...

नेशनल डेस्क। आज देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिल्ली-NCR को छोड़कर उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छा रहा है। दक्षिण भारत में बारिश जारी है जबकि दिल्ली में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है लेकिन न तो घना कोहरा है न ही बारिश के आसार। दिल्ली में शुष्क मौसम और हल्की शीतलहर के कारण गुलाबी ठंड पड़ रही है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 7 दिसंबर की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके असर से 2-3 दिन में बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में घना कोहरा छा सकता है जबकि कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर एरिया बन रहा है जो श्रीलंका के पास 12 दिसंबर तक तूफान में बदल सकता है। इसका असर तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के रूप में होगा। मछुआरों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाने की चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के असर से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि असम, मेघालय, और उत्तर-पूर्वी राज्यों में कोहरा और शीतलहर का असर रहेगा। दिल्ली-NCR में भी 9 दिसंबर के बाद बारिश हो सकती है और तापमान 7 डिग्री के आसपास रहेगा। 15 दिसंबर से दिल्ली में सर्दी में और इजाफा हो सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!