Breaking




Heavy Rain Alert: 10, 11 व 12 अप्रैल को होगी भीषण बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 06 Apr, 2025 04:46 PM

heavy rain alert there will be heavy rain from 10 11 and 12 april

देशभर में गर्मी के शुरुआती तेवर दिखने लगे हैं लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

नेशनल डेस्क: देशभर में गर्मी के शुरुआती तेवर दिखने लगे हैं लेकिन मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। खासतौर पर उत्तराखंड में 10 से 12 अप्रैल तक बारिश हो सकती है और 11 जिलों में वज्रपात यानी बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी रहने की आशंका है। बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में तीन दिन की भारी बारिश और येलो अलर्ट
IMD के अनुसार, 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा जिससे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 10 से 12 अप्रैल तक पूरे राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 11 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

मौसम में बदलाव की वजह क्या है?
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक फैले उत्तर-दक्षिणी गर्त के चलते भारत के कई हिस्सों में नमी वाली हवाएं पहुंच रही हैं। साथ ही पूर्वोत्तर असम में भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। ये सभी सिस्टम मिलकर देशभर में मौसम को अस्थिर कर रहे हैं।

इन राज्यों में गरज-चमक और बारिश की संभावना
इस मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक देखा जा सकता है।

  • केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं।

  • उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी संभव है।

दिल्ली-NCR और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप
जहां एक ओर कुछ राज्यों में बारिश से राहत मिलने वाली है वहीं दिल्ली-NCR सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

  • दिल्ली में तापमान 35 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

  • पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी यूपी और मध्य प्रदेश में भी लू की स्थिति बनी हुई है।

  • गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में 9 अप्रैल तक गंभीर लू चलने की संभावना है।

IMD की चेतावनी और सलाह
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिन दोहरे मौसम से भरे होंगे। कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा तो कहीं तापमान 40 डिग्री को पार कर जाएगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

  • बारिश के दौरान खुले में खड़े न हों और पेड़ों के नीचे शरण न लें।

  • लू से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनें और खूब पानी पिएं।

  • मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!