Rain Alert: मौसम दिखाएगा उग्र रूप, इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक होगी भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 10 Mar, 2025 05:34 PM

heavy rain in these states for the next 6 days imd issued an alert

देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर ठंड ने पूरी तरह विदाई ले ली है वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी दस्तक देने लगी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।...

नेशनल डेस्क: देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां एक ओर ठंड ने पूरी तरह विदाई ले ली है वहीं, दूसरी ओर भीषण गर्मी दस्तक देने लगी है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

9 मार्च से एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार, कल से ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 14 मार्च तक भारी बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।

पंजाब: 12 से 14 मार्च तक बारिश

हरियाणा: 13 और 14 मार्च को बारिश

पश्चिम उत्तर प्रदेश: 14 मार्च को बारिश

दिल्ली-एनसीआर: 11 और 12 मार्च को 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी

इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश की संभावना

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

* अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम: तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना।

* उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश: 8 और 9 मार्च को भारी बारिश।

* अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: तेज गरज के साथ बारिश।

* तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक: 10 और 11 मार्च को बारिश का अलर्ट।

बढ़ेगा तापमान, इन राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

* महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वी भारत: अगले 5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ेगा।

* तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात: तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

* मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गंगा तटवर्ती पश्चिम बंगाल: 30-35 डिग्री सेल्सियस तापमान।

* गुजरात: अगले 5 दिनों में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा।

* गोवा और कोंकण: 9-12 मार्च तक भीषण गर्मी।

दिल्ली-एनसीआर में भी दिखेगा मौसम का असर

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

* अधिकतम तापमान: 28-30 डिग्री सेल्सियस

* न्यूनतम तापमान: 12-13 डिग्री सेल्सियस

* 11 मार्च: मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवाएं 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

संभावित प्रभाव और सावधानियां

* तेज हवाओं और बारिश के कारण पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

* बिजली गिरने की घटनाओं से बचने के लिए खुले स्थानों में जाने से बचें।

* गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Kolkata Knight Riders

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!