Weather Alert: होली से पहले चढ़ा पारा, 40 डिग्री पार! इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 08 Mar, 2025 07:50 AM

heavy rain in these states know the latest of imd report

होली से पहले ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे मार्च के शुरुआती दिनों में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

नेशनल डेस्क: होली से पहले ही देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे मार्च के शुरुआती दिनों में ही लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है, जिससे कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का हाल और कब मिलेगी गर्मी से राहत।

किन राज्यों में बढ़ा तापमान?

देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, मध्य भारत, राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, असम और त्रिपुरा में तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली में 8 मार्च को मौसम साफ रहेगा, जबकि 9-10 मार्च को दोपहर बाद हल्के बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ कब होगा सक्रिय?

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होगा। इसके चलते 9 से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 10 से 13 मार्च के बीच तेज बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। पंजाब के कुछ हिस्सों में 12 और 13 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर में चक्रवात का असर

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 8 मार्च को भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी 8 मार्च को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में 10-11 मार्च को झमाझम बारिश होगी। लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 11 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले कुछ दिनों में क्या रहेगा तापमान?

  • उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3-4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
  • पूर्वी और पश्चिमी भारत में अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है।
  • गोवा, कोंकण और तटीय कर्नाटक में 8 मार्च को भीषण गर्मी पड़ेगी।
  • गुजरात में 9 से 11 मार्च तक लू चलने की संभावना है।
  • केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में 8-9 मार्च को गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।

होली पर कैसा रहेगा मौसम?

अगर आप होली की तैयारियों में जुटे हैं और मौसम को लेकर चिंतित हैं, तो राहत की खबर यह है कि अधिकांश मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर भारत में दिन के समय गर्मी महसूस होगी, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Delhi Capitals

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!