बर्फबारी और बारिश के साथ तेज हवाओं का कहर, इन 6 राज्यों में मौसम का अलर्ट

Edited By Parveen Kumar,Updated: 21 Feb, 2025 11:30 PM

heavy winds wreak havoc along with snowfall and rain

देश में मौसम ने फिर से करवट ली है और कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।

नेशनल डेस्क : देश में मौसम ने फिर से करवट ली है और कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो रही है, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि पश्चिमी हिमालय, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में तापमान गिरा है। IMD ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि बाकी क्षेत्रों में तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

तेज हवाएं और बारिश IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय गतिविधि तेज हो गई है, जिससे ओडिशा में 22-23 फरवरी को 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड में भी तूफान की संभावना है। इन राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अगले दो दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट IMD ने बताया कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 21-24 फरवरी के बीच बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 25-27 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर का मौसम दिल्ली एनसीआर में 22-23 फरवरी को मौसम साफ रहेगा, लेकिन शनिवार को हल्की बारिश या कोहरा हो सकता है। 24 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं और तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे में कहां हुई बारिश?

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी हुई। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बारिश दर्ज की गई है। इन क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में और बारिश हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!