Breaking




महंगी हुई देश के दिलों की धड़कन Hero Splendor Plus, जानें कितना हुआ इजाफा

Edited By Parminder Kaur,Updated: 12 Jan, 2025 10:23 AM

hero splendor plus price hike in january 2025

Hero Splendor Plus भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। हर महीने इस बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। इसकी कम कीमत, सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन इसे हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बनाते हैं। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए...

नेशनल डेस्क. Hero Splendor Plus भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। हर महीने इस बाइक की 3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकती हैं। इसकी कम कीमत, सिंपल डिजाइन और भरोसेमंद इंजन इसे हर उम्र के लोगों की पहली पसंद बनाते हैं। लेकिन अब इस बाइक को खरीदने के लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि कंपनी ने इस बाइक की कीमत बढ़ा दी है।

नई कीमत

PunjabKesari

Hero Splendor Plus की कीमत पहले दिल्ली में ₹75,441 एक्स-शोरूम से शुरू होती थी। अब कंपनी ने इसमें ₹1,735 का इजाफा कर दिया है। यानी अब इस बाइक की शुरुआती कीमत ₹77,176 होगी।  अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण इसकी कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है।

इंजन और माइलेज

PunjabKesari

इस बाइक में 100cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन है। यह इंजन 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। बाइक में प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम लगा है, जिससे इसकी माइलेज काफी बेहतर हो जाती है। यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर तक चल सकती है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!