Breaking




हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का निधन

Edited By Pardeep,Updated: 10 Feb, 2024 06:22 AM

himachal pradesh deputy chief minister mukesh agnihotri s wife passes away

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की।

नेशनल डेस्कः हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री का निधन हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की। उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई। 

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद में अपने निवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई। वही गंभीर हालत को देखते हुए देर शाम चंडीगढ़ ले जा रहे थे, तो रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि 12 फरवरी को उन्होंने बाथू में माता का जागरण रखा था, जिसकी तैयारी वह कर रही थीं और सभी व्यवस्था खुद देख रही थीं। मुकेश की बेटी आस्था भी जागरण के लिए विशेष रूप से नीदरलैंड से आई थी।  

PunjabKesari

मुकेश अग्निहोत्री और सिम्मी अग्निहोत्री की शादी 8 अप्रैल 1992 को हुई थी। सिम्मी अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के लॉ डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। राजनीति में पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कई राजनीतिक कार्यक्रमों में मुकेश अग्निहोत्री के साथ नजर आती थीं। उन्होंने 12 फरवरी को माता का जागरण रखा था। इन दिनों वो निमंत्रण बांट रही थी। सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को हो सकता है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!