ब्रेन वॉश कर कराया खतना, फिर बदला नाम...हिंदू लड़के के परिजनों ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप

Edited By Harman Kaur,Updated: 27 Mar, 2025 04:43 PM

hindu boy s family accuses of religious conversion

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हिंदू लड़के को पैसे के बदले कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़के की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हिंदू लड़के को पैसे के बदले कथित तौर पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित लड़के की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानें क्या है पूरा मामला?
मामला जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपी- इमरान, नूर अली और मांगे राम को हिरासत में लिया गया है। इन तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़के के पिता की शिकायत के मुताबिक, उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र है, जिसे पैसे का लालच देकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने लड़के को चिकित्सा जांच के लिए भेजा
परिजनों का आरोप है कि एक हिंदू नाई द्वारा लड़के का खतना भी कराया गया। पुलिस ने इस आरोप की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी राजकुमार साव ने कहा कि लड़के को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...
- जीवनसाथी को आत्महत्या की धमकी देना क्रूरता है, यह तलाक के लिए पर्याप्त है: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बंबई उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान व्यवस्था दी कि जीवनसाथी द्वारा आत्महत्या की धमकी देना या प्रयास करना ‘क्रूरता' के समान है और यह तलाक का वैध आधार है। उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ के न्यायमूर्ति आर एम जोशी ने पिछले महीने अपने आदेश में एक दंपति के विवाह को भंग करने संबंधी पारिवारिक अदालत के आदेश को बरकरार रखा। महिला ने पारिवारिक अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!