Breaking




बिहार के मुंगेर में खून की होली, इस वजह से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत से छाया मातम

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 15 Mar, 2025 01:47 PM

holi of blood in munger bihar

होली की खुशियां बदली मातम में बिहार के मुंगेर में होली का त्योहार उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गया जब गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में गोलीबारी हुई

नेशनल डेस्क: होली की खुशियां बदली मातम में बिहार के मुंगेर में होली का त्योहार उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गया जब गाना बजाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में हुई, जहां होली की धूम के बीच अचानक मातम पसर गया।

कैसे शुरू हुआ विवाद?
प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के परिजनों के अनुसार, गांव के ही गोलू कुमार और भोला कुमार अपने घर के पास होली के गाने बजा रहे थे। तभी पड़ोस के मंटू यादव, फूको यादव, अनिल यादव, प्रशांत यादव और उनके तीन-चार साथियों ने आकर गाना बंद करने को कहा। जब लड़कों ने गाना बंद करने से इनकार किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गोलीबारी में गई एक जान, एक घायलझगड़े के दौरान आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें भोला कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली गोलू कुमार की कमर में लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में मुंगेर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

परिजनों का बयान-
मृतक की परिजन सरिता देवी ने बताया, "हम लोग होली के मौके पर बैठे थे और आपस में बातें कर रहे थे। तभी अचानक मंटू यादव आया और फायरिंग शुरू कर दी। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। हम लोगों ने बचाव के लिए लाठी निकालने की कोशिश की, लेकिन वह छत से गोली चला रहा था।" उन्होंने आगे बताया, "इस गोलीबारी में दो लड़के घायल हुए – एक भोला और दूसरा गोलू। इसके अलावा, एक लड़की के सिर में भी चोट आई, लेकिन उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। झगड़े के दौरान एक लड़का ईंटें फेंक रहा था और पूरा घर तहस-नहस कर दिया गया। मेरे ससुर बमुश्किल बच पाए।"

इलाके में दहशत, पुलिस कर रही जांचइस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग डर के साए में जी रहे हैं और इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!