Breaking




पति को टच नहीं करने देती थी पत्नी, रातभर अकेला बैठा रहता था शख्स, कमरे में पहुंची मां, अंदर का नजारा देख दंग रह गई

Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Mar, 2025 12:28 PM

holi vaishali bihar  woman murdered husband  husband

बिहार के वैशाली जिले में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने पहले पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला और फिर सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह...

नेशनल डेस्क: बिहार के वैशाली जिले में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी ने पहले पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला और फिर सिर पर ईंट से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर फरार होने की फिराक में थी, लेकिन ससुराल वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

घटना करताहां थाना क्षेत्र के भटौली भगवान गांव की है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय मिथलेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के रिश्ते में लंबे समय से तनाव था। मिथलेश की मां ने कई बार दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ती चली गई।

होली के दिन बढ़ा विवाद, पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

घटनाक्रम के अनुसार, होली के दिन मिथलेश और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच कहासुनी हो रही थी। दोनों कमरे में थे, तभी अचानक मिथलेश की मां वहां पहुंची और अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई। बेटे की हालत देख घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिवारवालों का आरोप है कि प्रियंका किसी और से फोन पर बात करती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। जब प्रियंका भागने की कोशिश कर रही थी, तभी घर की अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और घायल मिथलेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी पत्नी हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही करताहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस घटना से मिथलेश के परिवार में मातम पसरा हुआ है। गांव में भी यह हत्या चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और प्रियंका देवी से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम क्यों दिया।

 

 

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!