Breaking




Dubai से भारत कितना ला सकते हैं Gold? जानें इसके खास नियम और तय की गई सीमाएं

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 10 Mar, 2025 02:58 PM

how much gold can i bring from dubai to india

भारतीयों के लिए सोना हमेशा खास रहा है। खासतौर पर शादी त्योहार और निवेश के लिए सोने की खरीदारी ज्यादा होती है। भारत की तुलना में दुबई में सोने की कीमत कम होती है इसलिए कई भारतीय दुबई से सोना खरीदकर भारत लाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके लिए कुछ खास...

नेशनल डेस्क। भारतीयों के लिए सोना हमेशा खास रहा है। खासतौर पर शादी त्योहार और निवेश के लिए सोने की खरीदारी ज्यादा होती है। भारत की तुलना में दुबई में सोने की कीमत कम होती है इसलिए कई भारतीय दुबई से सोना खरीदकर भारत लाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसके लिए कुछ खास नियम और सीमाएं तय की गई हैं।

दुबई से भारत कितना सोना ला सकते हैं?

सेंट्रल इनडायरेक्ट टैक्स और कस्टम बोर्ड (CBIC) के नियमों के मुताबिक दुबई से भारत आने वाले यात्री एक तय लिमिट में सोना ला सकते हैं।

ड्यूटी-फ्री सोने की लिमिट:

➤ पुरुष यात्री – 20 ग्राम तक सोना कस्टम ड्यूटी फ्री ला सकते हैं।
➤ महिला यात्री – 40 ग्राम तक सोना बिना कस्टम ड्यूटी के ला सकती हैं।
➤ 15 साल से कम उम्र के बच्चे – वे भी 40 ग्राम तक सोना ला सकते हैं लेकिन यह गहनों या उपहारों के रूप में होना चाहिए।

नियम: इस लिमिट में सिर्फ गहने, सोने की छड़ें या सिक्के शामिल हैं।

अगर तय सीमा से ज्यादा सोना लाया तो क्या होगा?

अगर कोई यात्री तय लिमिट से ज्यादा सोना लाता है तो उसे कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।

 

यह भी पढ़ें: कौन है पापा की परी रौशनी नादर? Mrs Ambani को पीछे छोड़ रातोंरात बनीं एशिया की सबसे अमीर महिला

 

पुरुषों के लिए ड्यूटी चार्ज

➤ 20 ग्राम से अधिक 50 ग्राम तक – 3% कस्टम ड्यूटी
➤ 50-100 ग्राम के बीच – 6% कस्टम ड्यूटी
➤ 100 ग्राम से अधिक – 10% कस्टम ड्यूटी

महिलाओं और बच्चों के लिए ड्यूटी चार्ज

➤ 40-100 ग्राम तक – 3% कस्टम ड्यूटी
➤ 100-200 ग्राम के बीच – 6% कस्टम ड्यूटी
➤ 200 ग्राम से अधिक – 10% कस्टम ड्यूटी

जरूरी दस्तावेज: अगर आप सोना लेकर आ रहे हैं तो आपको उसकी खरीद के वैध दस्तावेज दिखाने होंगे।

दुबई में सोना कहां से खरीद सकते हैं?

दुबई गोल्ड मार्केट दुनिया के सबसे बड़े सोने के बाजारों में से एक है। यहां कई जगहों पर सोना खरीदा जा सकता है:

➤ दुबई गोल्ड सूक – यहां 300 से ज्यादा दुकानें हैं जहां सोने के गहने, सिक्के और बुलियन मिलते हैं।
➤ दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर (DMCC) – यह एक फ्री ज़ोन मार्केट है जहां 15,000 से अधिक व्यापारी सोने का कारोबार करते हैं।
➤ दुबई गोल्ड एंड कमोडिटीज एक्सचेंज (DGCX) – यहां सोने की फ्यूचर ट्रेडिंग और डेरिवेटिव्स का लेनदेन होता है।
➤ अमीरात गोल्ड और कलोटी प्रेशियस मेटल्स – यह दुबई की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी कंपनियां हैं।

दुबई में सोना सस्ता क्यों है?

दुबई में सोना भारत की तुलना में 15-20% सस्ता होता है। इसका कारण यह है:

➤ दुबई में सोने पर कोई जीएसटी (GST) या गुड्स टैक्स नहीं लगता।
➤ भारत में सोने पर 3% जीएसटी और अन्य टैक्स लगते हैं जिससे कीमत बढ़ जाती है।
➤ दुबई में सोने का व्यापार टैक्स-फ्री ज़ोन में किया जाता है।
➤ यूएई (UAE) दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का आयातक (Importer) है जिससे वहां सोने की कीमत कम होती है।

अगर आप दुबई से भारत सोना लाना चाहते हैं तो आपको कस्टम ड्यूटी और नियमों का पालन करना जरूरी है।

➤ 20 ग्राम तक (पुरुषों के लिए) और 40 ग्राम तक (महिलाओं के लिए) कस्टम ड्यूटी फ्री सोना ला सकते हैं।
➤ इससे ज्यादा सोना लाने पर 3% से 10% तक कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।
➤ दुबई में सोना सस्ता इसलिए है क्योंकि वहां कोई GST या गुड्स टैक्स नहीं है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!