Edited By Mahima,Updated: 14 Feb, 2025 02:37 PM
![husband s memories were kept in the fridge](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_14_35_407104647socialmedia-ll.jpg)
अमेरिका की महिला सब्रीना ने अपने मरे हुए पति के हाथों से बनाई आखिरी सब्जी दो साल बाद खाई। सब्जी को उसने अपनी पति की यादों के साथ फ्रीजर में रखा था। न्यूयॉर्क से लॉस एंजेलिस शिफ्ट होने से पहले उसने तय किया कि वह उस सब्जी को खाकर अपने पति की यादों को...
नेशनल डेस्क: कभी-कभी किसी के जाने के बाद उनकी यादें हमें कभी अकेला नहीं महसूस होने देतीं। इंसान अपने अपनों से हमेशा जुड़ा रहता है, और जब वे हमें छोड़कर चले जाते हैं, तो उनकी यादें और चीजें हमेशा हमारे साथ रहती हैं। हाल ही में एक महिला का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने मरे हुए पति के हाथों से बनाई आखिरी सब्जी दो साल बाद खाती हुई नजर आई। इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है।
महिला का नाम सब्रीना है, जो अमेरिका में न्यूयॉर्क में रहती है। सब्रीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने पति टोनी द्वारा बनाई गई आखिरी सब्जी को खाती हुई दिखाई देती है। टोनी की मौत 2022 में हो गई थी, और उस दिन उन्होंने अपनी पत्नी के लिए एक खास सब्जी बनाई थी। सब्रीना ने उस सब्जी को प्यार और यादों के साथ फ्रीजर में सहेजकर रखा था। दो साल बाद, जब सब्रीना को न्यूयॉर्क से लॉस एंजेलिस शिफ्ट होना पड़ा, तो वह यह नहीं चाहती थी कि वह अपने पति की बनाई हुई सब्जी को फेंके। ऐसे में उसने तय किया कि वह उस सब्जी को खुद खाकर उसकी यादों को खत्म कर देगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब्रीना फ्रीजर से सब्जी निकालते हुए बताती है कि यह वही सब्जी है, जो टोनी ने उसकी मौत के दिन बनाई थी।
वह उसे गैस स्टोव पर गरम करती है और खाने से पहले इस पर मीट भी डालती है। इस वीडियो में सब्रीना के चेहरे पर भावनाओं का एक तूफान साफ दिखाई देता है। जैसे ही वह खाना खाने बैठती है, उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं, और वह अपने पति को याद करते हुए रोने लगती है। यह दृश्य बेहद दिल छूने वाला था और इसने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छुआ। सब्रीना ने इस इमोशनल वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @sabfortony पर शेयर किया। वीडियो ने बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया पर जबरदस्त पहचान बनाई और इसे अब तक 70 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा, जबकि करीब 5 लाख लोगों ने इसे लाइक किया।
वीडियो को देखकर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कमेंट किए और सब्रीना के दुख को महसूस किया। लोग इस वीडियो को देखकर यह मानते हैं कि सच्चे प्यार की कोई सीमा नहीं होती, और यह हर हालात में जीवित रहता है, चाहे वह किसी के साथ हो या न हो। सब्रीना की यह कहानी न केवल एक पत्नी के गहरे प्यार और रिश्ते को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे किसी के जाने के बाद भी उनकी यादें हमारे दिलों में हमेशा बनी रहती हैं। यह वीडियो एक प्रेरणा के रूप में सामने आया है, जो यह सिखाता है कि हमें अपने प्यार और रिश्तों को हमेशा सहेजकर रखना चाहिए, चाहे समय कितना भी क्यों न गुजर जाए।