राजस्थान में मणिपुर जैसी हिंसा! पति ने गर्भवती पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, BJP ने साधा CM गहलोत पर निशाना

Edited By Yaspal,Updated: 02 Sep, 2023 12:13 AM

husband strips pregnant wife and parades her around the village

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

नेशनल डेस्कः राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से मणिपुर जैसी घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला रोते हुई नजर आ रही है। जानकारी में सामने आया है कि महिला को उसके पति और परिवार के लोगों द्वारा ही निर्वस्त्र किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। मामला सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का बताया जा रहा है। महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला गर्भवती भी है। चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो परिवार के लोगों ने उसका पीछा किया और महिला को पकड़ लिया। इसके बाद गर्भवती महिला को गांव लाया गया। इसके बाद पति ने महिला को निर्वस्त्र किया। इसमें महिला के माता-पिता और परिवार के अन्य लोग भी शामिल रहे। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र किए जाने और उसके साथ मारपीट करने का वीडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडाय पर वायरल हो गया।

भाजपा ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना
वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "राजस्थान में अब महिलाओं पर अमानवीयता की सारी सीमाएं पार हो चुकी हैं। धरियावद में एक नारी को निर्वस्त्र कर पीटा गया है, जिसका वीडियो वायरल है, लेकिन महिला सुरक्षा पर बड़े-बड़े दावे करने वाले गहलोत जी जाने किस राज्य के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री हैं? दो दिन बीत गए पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं बनाई है! कांग्रेस का पाखंड भी अब निर्वस्त्र हो गया है। कहां है राहुल गांधी? कब आएंगे धरियावद? कब मांगेंगे अशोक गहलोत से इस्तीफा और करेंगे राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की मांग?"
PunjabKesari
भाजपा नेता अरुण यादव ने वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “राजस्थान में मणिपुर जैसी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना घटी। एक महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर दिया गया और किसी ने उसकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। लोग वीडियो रिकार्डिंग करते रहे। ये देख कर मेरा खून खौल रहा है।“


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील में जनजातीय समाज की महिला को निर्वस्त्र कर बर्बरतापूर्ण व्यवहार और अत्याचार की तस्वीरें वीभत्स और मन को व्यथित करने वाली है। दो दिन तक राजस्थान का शासन और प्रशासन सोता रहा, उसके नाक के नीचे ऐसी दुःखद घटनाएं घटती हैं और अब तक कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं है।“

 


पात्रा ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,  “राजस्थान की संसाधनों को लूटकर 10 जनपथ पहुंचानें में मस्त अशोक गहलोत कब नारी सुरक्षा के लिए जागेंगे। राजस्थान में महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर है, यहां की माताओं बहनों की चित्कार से पूरा देश व्यथित है, लेकिन राजनैतिक ठगबंधन में व्यस्त और मस्त घमंडिया पार्टीयों तथा उनके नेताओं के कान तक राजस्थान की लुटती अस्मिता की आवाज नहीं पहुंचती है। आज राजस्थान में सिर्फ नारी निर्वस्त्र नहीं हो रही है, निर्वस्त्र पूरा घमंडिया ठगबंधन हुआ है, जो नारी सुरक्षा का ढोंग रचते हैं। आखिर राजस्थान की महिलाओं की चित्कार कब सुनेंगे घमंडिया ठगबंधन के लुटेरे किरदार।“

वीडियो सामने आने के बाद एक्शन में आई पुलिस
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद जिले की पुलिस एक्शऩ में आई और एसपी अमित कुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। एसपी ने पूरे मामली की जानकारी ली। अब इस मामले पर बांसवाड़ा रेंज की आईजी एस परिमला ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का ऑर्डर दिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए चार थानों के अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इनमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!