mahakumb

Hyundai India ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 25 वर्षों में 37 लाख कारों का किया निर्यात

Edited By Parminder Kaur,Updated: 15 Feb, 2025 02:36 PM

hyundai india exports 37 lakh cars in 25 years

Hyundai Motor India ने आज भारत से निर्यात के 25 वर्षों की उपलब्धि की घोषणा की। भारत से निर्यात की शुरुआत 1999 में हुई थी। इन वर्षों में हुंडई ने भारत से 3.7 मिलियन से अधिक कारों को 60 से अधिक देशों में भेजा है। कंपनी ने यह भी कहा कि 2024 में सऊदी...

ऑटो डेस्क. Hyundai Motor India ने आज भारत से निर्यात के 25 वर्षों की उपलब्धि की घोषणा की। भारत से निर्यात की शुरुआत 1999 में हुई थी। इन वर्षों में हुंडई ने भारत से 3.7 मिलियन से अधिक कारों को 60 से अधिक देशों में भेजा है। कंपनी ने यह भी कहा कि 2024 में सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, मेक्सिको, चिली और पेरू सबसे बड़े निर्यात बाजार बने। हुंडई ने 2024 में कुल 1,58,686 कारों का निर्यात किया।

PunjabKesari

2007 में उत्पादन शुरू होने के बाद से i10 परिवार (जिसमें i10, Grand i10 और Grand i10 Nios शामिल हैं) के 1.5 मिलियन से अधिक यूनिट्स का निर्यात किया गया है। इसी तरह हुंडई ने Verna परिवार (जिसमें Verna, Verna Transform, Fluidic आदि शामिल हैं) के 5 लाख से अधिक यूनिट्स का निर्यात किया है। दक्षिण अफ्रीका हुंडई इंडिया का एक प्रमुख बाजार बना हुआ है, जहां निर्यात 1 मिलियन यूनिट्स को पार कर चुका है। कंपनी ने 2024 में Exter माइक्रो SUV का भी निर्यात शुरू किया है। यह दक्षिण अफ्रीका में आठवां मेड-इन-इंडिया मॉडल है। हुंडई इंडिया कई लोकप्रिय मॉडल्स का निर्यात करती है, जिनमें Creta, Alcazar, Verna, Exter और i10 शामिल हैं।

PunjabKesari

श्री उनसू किम प्रबंध निदेशक HMIL ने कहा- "हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड भारत से यात्री वाहनों के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में गर्व महसूस करती है। पिछले 25 वर्षों में 3.7 मिलियन से अधिक यूनिट्स का निर्यात करके HMIL ने देश के लिए महत्वपूर्ण विदेशी मुद्रा अर्जित की है और भारत को अपनी निर्माण क्षमता के लिए विश्व मानचित्र पर स्थान दिलाया है। यह भारतीय इंजीनियरिंग में बढ़ती विश्वास और भारतीय कारीगरी की लोकप्रियता का प्रमाण है। हम हुंडई का सबसे बड़ा निर्यात केंद्र बनने की दिशा में निरंतर विकास की उम्मीद करते हैं और 'प्रगति मानवता के लिए' के हमारे वैश्विक दृष्टिकोण के साथ हम दुनिया भर के ग्राहकों को स्मार्ट मोबिलिटी समाधान प्रदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करेंगे।"

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!