IMD Alert : दिल्ली- NCR समेत इन राज्यों में 15 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Utsav Singh,Updated: 11 Aug, 2024 11:38 AM

imd alert heavy rain in these states including delhi ncr till august 15

देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अलर्ट के अनुसार, 15 अगस्त तक भारत के विभिन्न...

नेशनल डेस्क : देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अलर्ट के अनुसार, 15 अगस्त तक भारत के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मूसलधार बारिश हुई, जिससे मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते दिल्ली में तापमान में गिरावट आई है, और इसके प्रभाव से यातायात प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर जलभराव भी हो गया है। आईएमडी के अनुसार, आज भी दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 11 अगस्त से 15 अगस्त तक कई राज्यों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ जिलों, झारखंड के पांच जिलों और पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन राज्यों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की घटनाएँ भी बढ़ गई हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है।

आईएमडी के अनुसार, 15 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना है:

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम
  • ओडिशा
  • नागालैंड
  • मणिपुर
  • मिजोरम
  • त्रिपुरा
  • कोंकण और गोवा
  • मध्य महाराष्ट्र
  • गुजरात

इसके अलावा, 11 अगस्त को जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में भी भारी वर्षा हो सकती है। 15 अगस्त तक उत्तराखंड और राजस्थान में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। सौराष्ट्र और कच्छ में भी 10 अगस्त तक बारिश की आशंका है।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!