Breaking




Rain: 13,14,15,16 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगाी भारी बारिश

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Mar, 2025 08:20 AM

imd changing weather rain snowfall northwest india heatwave hailstorm

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर में बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च को होली के दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, कई राज्यों में हीटवेव का असर भी देखा जाएगा। IMD के अनुसार, अगले कुछ...

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देशभर में बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में 14 मार्च को होली के दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, कई राज्यों में हीटवेव का असर भी देखा जाएगा। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना है।

14 मार्च: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।

13 से 16 मार्च: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

उत्तर-पूर्व भारत: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों (14 से 16 मार्च) तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 17-19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

राजस्थान और हरियाणा में बेमौसम बारिश और ओले

राजस्थान के जयपुर, सीकर, अलवर और कोटपूतली में आंधी के साथ बारिश हुई और चने के आकार के ओले गिरे। हरियाणा के फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में भी ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है।

पूर्वी और दक्षिणी भारत में बारिश

-बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में 15 मार्च तक बारिश होगी।

-तमिलनाडु के चार दक्षिणी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

-केरल और माहे में भी तेज बारिश का अनुमान है।

हीटवेव की चेतावनी

IMD ने गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 13 से 17 मार्च के बीच हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। गुजरात और राजस्थान में 40-42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। ओडिशा, कोंकण और गोवा में 38-40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दो चक्रवातों का प्रभाव

इराक से उत्पन्न चक्रवात: उत्तरी भारत में जम्मू-कश्मीर से बिहार तक बारिश लाएगा। बांग्लादेश से आ रहे चक्रवात: पूर्वोत्तर राज्यों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना है।

कृषि पर प्रभाव

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

गेहूं, सरसों और दलहन की फसल प्रभावित हुई है।

किसानों को मौसम विभाग की अपडेट्स पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। होली के दिन उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी और आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी और हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। IMD के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!