राजधानी दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जताई हल्की बारिश की संभावना

Edited By Radhika,Updated: 25 Jun, 2024 10:50 AM

imd expressed the possibility of light rain in delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आसमान में बादल छाए रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

PunjabKesari

इस साल जून के महीने में राजधानी में पांच दिन बारिश हुई जबकि 2023 के जून महीने में 17 दिन बारिश हुई थी। IMD के अनुसार 2022 के जून महीने में छह दिन और 2021 के जून महीने में आठ दिन बारिश हुई थी। अगले 48 घंटों के लिए हीट इंडेक्स का पूर्वानुमान 48 से 50 डिग्री सेल्सियस है। IMD के मुताबिक हीट इंडेक्स हवा के तापमान और सापेक्ष आर्द्रता का संयोजन है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!