mahakumb
budget

IMD ने जारी किया अलर्ट, फरवरी में तापमान बढ़ने से बढ़ सकती है परेशानी

Edited By Radhika,Updated: 01 Feb, 2025 04:23 PM

imd issued alert for weather

अगर पिछले महीने आपको सर्दी के बजाय ज्यादा गर्मी महसूस हुई, तो इसमें कोई अजीब बात नहीं है। दरअसल, जनवरी जैसे ठंडे महीने में इस बार मौसम कुछ अलग ही था। साल की शुरुआत रिकॉर्ड तोड़ तापमान के साथ हुई। IMD ने जनवरी के तापमान के बारे में जो आंकड़े दिए हैं,...

नेशनल डेस्क : अगर पिछले महीने आपको सर्दी के बजाय ज्यादा गर्मी महसूस हुई, तो इसमें कोई अजीब बात नहीं है। दरअसल, जनवरी जैसे ठंडे महीने में इस बार मौसम कुछ अलग ही था। साल की शुरुआत रिकॉर्ड तोड़ तापमान के साथ हुई। भारतीय मौसम विभाग ने जनवरी के तापमान के बारे में जो आंकड़े दिए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। इस महीने न्यूनतम, अधिकतम और औसत तापमान में सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है।

जनवरी रहा सबसे गर्म-

पिछले 125 सालों में जनवरी का यह तीसरा सबसे गर्म महीना रहा। इस बार देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री ज्यादा है। सुबह और रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री से अधिक बढ़ा हुआ था। न्यूनतम तापमान के हिसाब से यह जनवरी अब तक की पांचवीं सबसे गर्म रही। औसत तापमान के हिसाब से, 1958 की जनवरी सबसे गर्म थी, जबकि न्यूनतम तापमान के लिए 1911 की जनवरी रिकॉर्ड पर है। 21वीं सदी में, 2009 में सबसे ज्यादा औसत तापमान था।

PunjabKesari

देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों में जनवरी का तापमान सबसे ज्यादा बढ़ा और यह इतिहास की दूसरी सबसे गर्म जनवरी रही। इस क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.77 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हैरान करने वाली बात यह है कि इस साल जनवरी में देश के किसी भी हिस्से में सामान्य से कम तापमान नहीं देखा गया।

फरवरी भी गर्म रहने की संभावना-

फरवरी भी गर्म रहने की संभावना है। दिल्ली और उसके आसपास के इलाके नॉर्थ वेस्ट इंडिया में आते हैं, जहां जनवरी का औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 125 साल के रिकॉर्ड में यह नॉर्थवेस्ट इंडिया के लिए 13वीं सबसे गर्म जनवरी रही। चिंता की बात यह है कि फरवरी भी पूरे देश के लिए सामान्य से ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने में सामान्य से कम बारिश होगी।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!