Breaking




IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, इन राज्यों में जताई आंधी-तूफान और बारिश की संभावना

Edited By Radhika,Updated: 09 Apr, 2025 06:28 PM

imd issued yellow alert predicted thunderstorm and rain

देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के शुरुआत में कई राज्यों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरु हो गई है। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है।

नेशनल डेस्क : देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के शुरुआत में कई राज्यों में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरु हो गई है। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में हल्की बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में भी गर्मी और बादल-
दिल्ली में इस मौसम की सबसे गर्म रात रही। बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD ने दिल्ली के लिए 'यलो अलर्ट' जारी किया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

PunjabKesari

हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान-
IMD के अनुसार, 10 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, शिमला, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा में 11 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 10 अप्रैल को राज्य के कुछ मध्य-पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 1 मार्च से 9 अप्रैल तक हिमाचल प्रदेश में बारिश में 43 प्रतिशत की कमी रही है। राज्य में इस दौरान सिर्फ 75.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 133.5 मिमी होनी चाहिए थी।

राजस्थान में गर्मी और राहत-
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर अभी दो-तीन दिन और जारी रहेगा। इसके बाद आंधी और हल्की बारिश से राहत मिल सकती है। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और कोटा जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। राज्य के अन्य भागों में भी तापमान सामान्य से 3-8 डिग्री ज्यादा हो सकता है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!