mahakumb

Weather Update: मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी, आठ राज्यों में बारिश की चेतावनी

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 14 Feb, 2025 01:51 PM

imd made a big prediction rain warning in eight states

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप, तो कहीं कड़ाके की ठंड और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ राज्यों में सर्दी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि...

नेशनल डेस्क: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप, तो कहीं कड़ाके की ठंड और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ राज्यों में सर्दी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं कि इस बदलते मौसम में किस राज्य में क्या होने वाला है।

राजस्थान समेत 8 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 फरवरी को पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही, इन इलाकों में तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। इस कारण राज्य के कई हिस्सों में 15 से 17 फरवरी तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में 16 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, ये बारिश ज्यादा प्रभावी नहीं होगी, लेकिन मौसम में बदलाव जरूर आएगा।

ठंड में बढ़ोत्तरी

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके बाद, तापमान फिर से 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। इस दौरान, ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

घना कोहरा और शीतलहर

15 फरवरी तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप-हिमालयी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में 14 और 15 फरवरी को मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। यहां पर अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह के समय कोहरा और दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, ठंडी हवाओं के कारण हल्की ठंड का अहसास हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!