और कितने आफताब? दिल्ली की तरह बेंगलुरु में महिला को काटकर फ्रिज में रखा शव, किए 30 से अधिक टुकड़े

Edited By Pardeep,Updated: 21 Sep, 2024 10:31 PM

in bangalore a woman was cut into pieces and her body was kept in fridge

बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किये गए, जो एक फ्रिज से बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी।

बेंगलुरुः बेंगलुरू में मल्लेश्वरम इलाके की एक इमारत में एक महिला की हत्या कर शव के 30 से अधिक टुकड़े किए गए, जो एक फ्रिज से बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला की हत्या करीब एक पखवाड़े पहले की गई होगी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और इमारत की ओर जाने वाली सड़क पर अवरोधक लगा दिए। इसी इमारत के एक फ्लैट में, महिला के शव के 30 से अधिक टुकड़े एक फ्रिज से बरामद किये गए हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अकेली रहती थी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन हम अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।'' अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा, "व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था।" उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी। 

कुमार ने मीडिया से कहा, "शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। वह कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है।" बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी। मृतक महिला मल्लेश्वरम में रहती थी और एक मॉल में काम करती थी जबकि उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी मौके पर पहुंचा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!