Breaking




IMD ने गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट, आने वाले दिनों में आग बरसाएगा सूरज

Edited By Parminder Kaur,Updated: 24 Mar, 2025 11:52 AM

india meteorological department issues heat wave alert

बीते दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में आंधी और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में देश के कई...

नेशनल डेस्क. बीते दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के अन्य हिस्सों में आंधी और बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था, लेकिन अब मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में देश के कई हिस्सों में तापमान काफी बढ़ सकता है। हालांकि कुछ राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

बीते 24 घंटे में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में तापमान में 3-5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।

चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में तेज हवा और आंधी के कारण मौसम में नरमी आई है। इसके अलावा, केंद्रीय उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर असम और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बन चुका है।

ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि देखने को मिली है। इसके अलावा मध्य भारत और आंतरिक महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुजरात में भी तापमान में अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी

मौसम विभाग ने 24 मार्च को तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, मणिपुर और त्रिपुरा में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके बाद 25 मार्च को तमिलनाडु और कर्नाटक में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं 26 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!