भारत WHC के 46वें सत्र की मेजबानी को तैयार, PM मोदी कर सकते उद्घाटन

Edited By Pardeep,Updated: 18 Jul, 2024 10:45 PM

india ready to host the 46th session of whc pm modi may inaugurate it

भारत 21 से 31 जुलाई के बीच देश में पहली बार आयोजित किए जा रहे विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।

नई दिल्लीः भारत 21 से 31 जुलाई के बीच देश में पहली बार आयोजित किए जा रहे विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों ने बताया कि इस सत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर सकते हैं। सत्र से पहले सरकार ने हाल ही में एक सार्वजनिक कला परियोजना शुरू की है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत और देश के यूनेस्को विरासत स्थलों पर आधारित कलाकृतियां शामिल हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित 46वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक के तहत विश्व धरोहर स्थलों और भारत के प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थलों से प्रेरित कुछ कलाकृतियां और मूर्तियां जैसे भीमबेटका को प्रस्तावित कलाकृतियों में विशेष स्थान दिया जाएगा। विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) का 46वां सत्र भारत में पहली बार 21-31 जुलाई के बीच दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। 

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जुलाई को इस कार्यक्रम का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने बताया कि पिछले साल सितंबर में ‘होयसल के पवित्र स्थलों' को प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिलने के साथ ही भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 

इन स्थलों में सांस्कृतिक श्रेणी में 34, प्राकृतिक श्रेणी में सात तथा मिश्रित संपत्ति वाला एक स्थल शामिल है। विश्व धरोहर सूची में दिल्ली का लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार, आगरा में स्थित ताजमहल, प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और बिहार में महाबोधि मंदिर, कर्नाटक में होयसल के पवित्र मंदिर और पश्चिम बंगाल में शांतिनिकेतन शामिल हैं। इस समय भारत का दुनिया में (यूनेस्को) स्थलों की संख्या के हिसाब से छठा स्थान है। भारत के अलावा इटली, स्पेन, जर्मनी, चीन और फ्रांस ऐसे देश हैं जहां पर 42 या उससे अधिक विश्व धरोहर स्थल हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!