चीन को पीछे छोड़ भारत बनेगा वैश्विक दोपहिया वाहन का नंबर 1 देश!

Edited By Parminder Kaur,Updated: 10 Aug, 2024 12:04 PM

india will become no 1 country in the world for two wheelers

चीन को पीछे छोड़ते हुए इस साल भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी 35 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो चीन के 34 फीसदी से थोड़ी अधिक होगी। पिछले...

ऑटो डेस्क. चीन को पीछे छोड़ते हुए इस साल भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बन सकता है। काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी 35 फीसदी रहने की उम्मीद है, जो चीन के 34 फीसदी से थोड़ी अधिक होगी। पिछले साल 2023 में चीन की वैश्विक बाजार में 37 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि भारत की हिस्सेदारी 32 फीसदी थी। यह अनुमान इलेक्ट्रिक और पेट्रोल दोनों प्रकार की गाड़ियों पर आधारित है।

2023 में भारत में हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी कंपनी थी, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 9 फीसदी थी। इसके बाद कंपनी दुनिया भर में 29 फीसदी हिस्सेदारी वाली होंडा के बाद दूसरी सबसे बड़ी बन गई। बजाज ऑटो और टीवीएस 5-5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर रही। वहीं चीन की याडिया और जापान की यामाहा पहले स्थान पर रही थीं।

काउंटर प्वाइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक सोमेन मंडल ने बताया कि चीन में कई बड़े शहरों में यातायात संबंधी चिंताओं के कारण दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके विपरीत भारत में क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग और ग्रामीण विकास के कारण दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ रही है। इसी वजह से भारत के दोपहिया वाहन बाजार में चीन को पीछे छोड़ने की उम्मीद है।

दोपहिया वाहन श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों में भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है, लेकिन चीन इस मामले में काफी आगे है और उनका ब्रांड बाजार में हावी है। आईईए ग्लोबल ईवी आउटलुक के अनुसार, पिछले साल चीनी कंपनियों ने 59 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की, जबकि भारतीय कंपनियों ने केवल 9 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे। 2023 में वियतनाम ने 3 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि अन्य एशियाई और यूरोपीय देशों ने 2-2 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे। हालांकि, चीन में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले की तुलना में 23.4 फीसदी कम हो गई, जबकि भारत में इसकी बिक्री 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई।

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी ओला इलेक्ट्रिक रही, जिसकी दुनिया भर के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में 1.55 फीसदी हिस्सेदारी है और वह छठे स्थान पर है। इसके बाद टीवीएस की 1.09 फीसदी हिस्सेदारी के साथ आठवां स्थान है और एथर की 0.68 फीसदी हिस्सेदारी है। चीन की शीर्ष पांच इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनियों में याडिया, आईमा, टेलजी, सनरा और लुयुआन शामिल हैं, जिनकी कुल मिलाकर 70 फीसदी बाजार पर पकड़ है। 2023 में भारत ने इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन बाजार में भी चीन को नंबर एक स्थान से बाहर कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!