Breaking




Manoj Kumar: बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक मनोज कुमार का निधन, भारत कुमार के नाम से थे मशहूर

Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 Apr, 2025 07:38 AM

indian cinema actor film director manoj kumar passed away

भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। अपनी देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के उपनाम से भी जाना जाता था।

नेशनल डेस्क: भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। अपनी देशभक्ति और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए मशहूर मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के उपनाम से भी जाना जाता था।

मनोज कुमार ने अपनी फिल्मों में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद को प्रमुखता से दर्शाया, जिसके कारण उन्हें देशभर में एक विशेष पहचान मिली। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया और अभिनय भी किया, जिनमें ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘कर्मयुद्ध’ जैसी प्रमुख फिल्में शामिल हैं।

मनोज कुमार का निधन कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ। उनकी मौत से सिनेमा जगत को गहरा सदमा पहुंचा है, और उनकी फिल्मों और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।  सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले भावुक होकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। सेलेब्स और सिनेमा जगत की बड़ी हस्तियों ने भी इस दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मनोज कुमार ने अपनी फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें सहारा, चांद, हनीमून, कांच की गुड़िया, पिया मिलन की आस, सुहाग सुंदूर, और रेशमी रुमाल जैसी फिल्मों का प्रमुख योगदान रहा। अपनी कड़ी मेहनत और योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए थे। उनकी विरासत हमेशा भारतीय सिनेमा में अमिट रहेगी।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!