अंग्रेजों की धरती पर चमके भारतवंशी सितारे, ब्रिटेन चुनाव में जीते पंजाब-बिहार और UP से जुड़े ये उम्मीदवार

Edited By Tanuja,Updated: 06 Jul, 2024 07:20 PM

indian origin candidates who have won in uk elections 2024

अंग्रेजों की धरती ब्रिटेन में आम चुनाव में भारतीय और  भारतवंशी सितारों ने अपना खूब जलव बिखेरा है। ब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के यानी कई...

लंदन: अंग्रेजों की धरती ब्रिटेन में आम चुनाव में भारतीय और  भारतवंशी सितारों ने अपना खूब जलव बिखेरा है। ब्रिटेन के आम चुनाव में भारतीय मूल के यानी कई ब्रिटिश इंडियन उम्मीदवारों  ने जीत का परचम लहराया है। ब्रिटेन  आम चुनाव  लेबर पार्टी  के  कीर स्टार्मर ने 14 सालों बाद  पार्टी की सत्ता में वापसी करा दी है।अब वह ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं।खुद ऋषि सुनक ने उन्हें बधाई दी और कंजर्वेटिव की हार की जिम्मेदारी ली है। ब्रिटेन में हाउस ऑफ कॉमन्स की कुल 650 सीटें हैं और इस बार 107 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

 

ऋषि सुनक: ऋषि सुनक अपना चुनाव जीत गए हैं, पर पार्टी को जिताने में वह असफल रहे। ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री सुनक ने नॉर्दन इंग्लैंड सीट से जीत बरकरार रखी ।ब्रिटेन चुनाव में कंजर्वेटिव को अभी तक 119 सीटें मिली हैं। सुनक ब्रिटेन के पहले एशियन प्राइम मिनिस्टर हैं. वह बोरिस जॉन्सन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

PunjabKesari

प्रीति पटेल: प्रीति पटेल ने कंजर्वेटिव पार्टी के टिकट पर लेबर पार्टी के कैंडिडेट को मात दी है। गुजराती मूल की इस राजनेता ने 2019 से 2022 तक गृह सचिव के रूप में कार्य किया है. कंजर्वेटिव पार्टी की प्रीति पटेल 2010 से ही सांसद रही हैं।

 

प्रीत कौर गिल: लेबर पार्टी की   प्रीत कौर गिल भी चुनाव जीत गई हैं।प्रीत कौर गिल बर्म्हिंगम एजबस्टन सीट से चुनाव जीती हैं हालांकि वह भारत विरोधी बयान के लिए जानी जाती हैं।उन्होंने  किसान आंदोलन का  समर्थन किया था। उन्होंने हाउस ऑफ कॉमंस में आरोप लगाया कि भारत से संबंध रखने वाले एजेंट ब्रिटेन में सिखों को निशाना बना रहे हैं।

PunjabKesari

गगन मोहिंद्र: गगन मोहिंद्र पंजाबी हिंदू फैमिली से  हैं और कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य हैं। वह यूके जनरल इलेक्शन में साउथ वेस्ट हर्ट्स से चुनाव जीते हैं। गगन को 16, 458 वोट्स मिले हैं।उनके माता-पिता पंजाब से थे।गगन मोहिंद्र के जन्म से पहले ही वो यूके चले गए थे।


कनिष्क नारायण: लेबर पार्टी के सदस्य कनिष्क नारायण ने ब्रिटेन आम चुनाव में जीत हासिल की है। कनिष्क नारायण का जन्म बिहार के मुजप्फरपुर में हुआ है। वह 12 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए यूके चले गए थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड और फिर स्टैनफोर्ड में पढ़ाई की है।वह सिविल सेवक रह चुके हैं. वह प्राइवेट सेक्टर में भी काम कर चुके हैं।

 


लीसा नंदी: लेबर पार्टी की सदस्य लीसा नंदी ने 19,401 वोटों के साथ 2014 से विगन सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। वह कोलकाता में जन्मे एक प्रसिद्ध शिक्षाविद दीपक नंदी की बेटी हैं,जो ब्रिटेन में नस्ल संबंधों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। वह 2010 से विगन का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

PunjabKesari

शिवानी राजा: कंजर्वेटिव पार्टी की नेता शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट से जीत का परचम लहराया है। उन्होंने लेबर पार्टी के राजेश अग्रवाल और बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर पूर्व सांसद क्लाउड वेब्बे और कीथ वाज को हराया। 

 

तनमनजीत सिंह धेसी: सिख नेता तनमनजीत सिंह धेसी स्लॉ से दोबारा सांसद बने हैं। तनमनजीत सिंह धेसी ब्रिटिश संसद के पहले पगड़ीधारी सिख सांसद हैं।

 

नवेन्दु मिश्रा: लेबर पार्टी के सदस्य नवेंदु मिश्रा ने स्टॉकपोर्ट सीट से जीत हासिल की है। उन्होंने 2019 के चुनावों में भी इस सीट पर परचम लहराया था। उनकी मां गोरखपुर से आती हैं, जबकि उनके पिता उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं। नवेन्दु मिश्रा 21,787 वोटों के साथ फिर से सांसद चुने गए हैं। इस सीट पर 1992 से हर चुनाव में लेबर पार्टी के सांसद ने जीत दर्ज की है।

 

 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!