Breaking




Indian Post: भारतीय डाक विभाग की बड़ी कार्रवाई: 50,577 खाते बंद, ग्राहकों को तगड़ा झटका

Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Apr, 2025 11:15 AM

indian post indian postal department  indian post fake accounts

भारतीय डाक विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने के लिए खोले गए 50,577 जाली खातों को बंद कर दिया है। इस कदम से उन ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, जिन्होंने गलत दस्तावेजों के आधार पर खाते खोले थे। डाक विभाग ने जाली खातों...

नेशनल डेस्क:  भारतीय डाक विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने के लिए खोले गए 50,577 जाली खातों को बंद कर दिया है। इस कदम से उन ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है, जिन्होंने गलत दस्तावेजों के आधार पर खाते खोले थे। डाक विभाग ने जाली खातों की पहचान कर कड़ी जांच के बाद यह कदम उठाया।

इन खातों में से अधिकांश खातों का संबंध बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से है, जिनमें पटना, भागलपुर, दरभंगा और अन्य प्रमुख जिले शामिल हैं। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि डाक विभाग अब खाता खोलने की प्रक्रिया में ज्यादा सतर्कता बरत रहा है और जाली खातों की पहचान करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 नए खाते खोलने का रिकॉर्ड

वहीं, डाक विभाग ने नए खाता खोलने के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया। बिहार में इस साल कुल 17,27,756 नए खाते खोले गए, जबकि 13,96,970 पुराने खाते बंद किए गए। समस्तीपुर जिले में सबसे ज्यादा नए खाते खोले गए हैं।

खातों की संख्या और बंदी के आंकड़े

  • जाली खातों की संख्या:

    • पटना: 9,654

    • भागलपुर: 5,654

    • नालंदा: 2,342

    • औरंगाबाद: 3,432

    • दरभंगा: 3,345

    • मधुबनी: 2,238

    • पूर्णिया: 1,143

    • सीतामढ़ी: 954

    • रोहतास: 654

  • खाते खोलने की संख्या:

    • समस्तीपुर: 1,36,369

    • पटना साहिब: 89,990

    • पूर्वी चंपारण: 1,23,409

    • दरभंगा: 1,08,834

    • गया: 1,26,955

    • भोजपुर: 89,064

    • सीवान: 91,988

    • नालंदा: 89,315

    • वैशाली: 70,994

    • नवादा: 58,188

डाक विभाग के निर्देश

पटना सर्किल के डाक सेवाएं निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इस वर्ष 13 लाख से ज्यादा खातों को बंद किया गया है, जबकि खाता खोलने के टारगेट को भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। उन्होंने डाकघरों से कहा है कि अब भविष्य में किसी भी खाता खोलने से पहले पूरी जांच-पड़ताल की जाए ताकि गलत दस्तावेज़ों के आधार पर कोई खाता न खुले।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!