मालदीव में कार्यस्थल पर दुर्घटना में एक और भारतीय नागरिक की मौत

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jun, 2024 03:59 PM

indian worker dies in maldives

मालदीव की राजधानी माले में एक प्रमुख पुल की मुरम्मत के दौरान एक भारतीय श्रमिक की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को...

इंटरनेशनल डेस्कः मालदीव की राजधानी माले में एक प्रमुख पुल की मुरम्मत के दौरान एक भारतीय श्रमिक की गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मई के बाद से देश में कार्यस्थल पर दुर्घटना में किसी भारतीय नागरिक की मौत की यह दूसरी घटना है। पुलिस ने मृतक की पहचान के तौर पर सिर्फ इतना ही बताया कि वह भारतीय नागरिक था। और कोई विवरण नहीं दिया गया है। समाचार पोर्टल ‘एसयूएन.एमवी' के अनुसार सोमवार रात को सिनामाले पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान चक्कर आ जाने के कारण श्रमिक पुल से गिर गया। पु

 

लिस ने अस्पताल के अधिकारियों के हवाले से बताया कि उसे हुलहुमाले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। समाचार पोर्टल ने बताया कि सिनामाले पुल माले शहर को हुलहुले से जोड़ता है और इस पुल पर मरम्मत कार्य चीन की एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले तीन मई को 30 वर्षीय एक भारतीय श्रमिक की खुदाई कार्य के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने उस समय बताया था कि भारतीय युवक हुलहुमाले में नदी की सफाई करने वाली नौका ‘ड्रेजर' को संचालित करने के दौरान घायल हो गया था।

 

उस समय भी पुलिस ने इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं दी थी। स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया कि पुलिस ने घटना की जांच कर कहा कि सुरक्षा के लिए उचित मानकों का पालन नहीं किया गया था। मालदीव स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, देश में भारतीय प्रवासी समुदाय की संख्या लगभग 27,000 है। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भारतीयों की संख्या अच्छी खासी है। इसके अलावा, ज्यादातर अकुशल भारतीय श्रमिक निर्माण क्षेत्र में काम कर रहे हैं।  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!