दुनिया भर में मनाया गया भारत का स्वतंत्रता दिवस, US सहित कई देशों के नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Edited By Tanuja,Updated: 15 Aug, 2024 05:48 PM

indians abroad celebrate india s 78th independence day

भारत का स्वतंत्रता दिवस  दुनिया भर में उत्साह से मनाया गया।  बृहस्पतिवार को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर परअमेरिका के...

Inernational news: भारत का स्वतंत्रता दिवस  दुनिया भर में उत्साह से मनाया गया।  बृहस्पतिवार को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर परअमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सहित कई विदेशी नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।  दुनियाभर में रह रहे भारतीयों ने बृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। चीन की राजधानी बीजिंग में भारतीय राजदूत प्रदीप कुमार ने दूतावास परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराया, जिसमें भारतीय समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राजदूत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संदेश के कुछ अंश भी पढ़े।

PunjabKesari

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। श्री बिवाकर चौधरी (तबला) और सुश्री मी जुआनये (संतूर) ने अपने संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।” श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में असम से आए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) दल की बिहू नृत्य प्रस्तुति बेहद खास रही। झा ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस! भारत, श्रीलंका और दुनिया भर के सभी साथी नागरिकों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। ” बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग परिसर में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।

 

उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा। बांग्लादेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ढाका में यह जश्न मनाया गया। मालदीव में उच्चायुक्त मुनु महावर ने तिरंगा फहराया। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन भी पढ़ा। सिंगापुर में उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने सुबह 8:30 बजे भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा। ऑस्ट्रेलिया में, उच्चायुक्त ने राष्ट्रध्वज फहराया और प्रवासी भारतीयों तथा मिशन के अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन पढ़ा। कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उच्चायुक्त गोपाल बागले ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद उच्चायोग में एक पेड़ लगाया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी भारतीयों को बेहतर कल की खातिर पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया!”

PunjabKesari

इसके अलावा फिजी, न्यूजीलैंड, नेपाल और कंबोडिया समेत विभिन्न देशों में भी भारतीय मिशनों और प्रवासी भारतीयों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्लिंकन ने अमेरिका-भारत सामरिक संबंधों के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानव गरिमा के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित गहरे संबंध हैं। ब्लिंकन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘ इस अहम दिन (भारत का स्वतंत्रता दिवस) पर हम भारत के लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास तथा अमेरिका-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का जश्न मनाते हैं।''  ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मैं भारत, अमेरिका और विश्वभर में रह रहे भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।''  

 

दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के अधिकतर नेताओं ने अपने समकक्षों को बधाई देते समय स्थायी मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का आह्वान किया। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई! यह दिन दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को और मजबूत करे। नेपाल-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।” नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने भी ‘एक्स' पर कहा, “भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं एस जयशंकर और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देना चाहती हूं।”उन्होंने दोनों देशों के संबंधों का जिक्र करते हुए कहा, “नेपाल और भारत के बीच दोस्ती और सहयोग के रिश्ते मजबूत होते रहें। भारत के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना करती हूं।”

PunjabKesari

वहीं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने ‘एक्स' पर कहा, “भारत की सरकार और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भूटान और भारत के बीच विशेष मित्रता और भी मजबूत हो।” मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने ‘एक्स' पर कहा, “भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा, “हमारी स्थायी मित्रता मालदीव और क्षेत्र में समृद्धि एवं विकास को बढ़ावा देने के साथ प्रगाढ़ हुई है... मुझे विश्वास है कि हमारी साझेदारी और मजबूत होगी, जिससे आपसी समृद्धि और साझा लक्ष्य प्राप्त होंगे।” सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अम्बुले ने यहां चांसरी परिसर में भारतीय समुदाय के 1,100 लोगों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। उच्चायुक्त ने सुबह साढ़े आठ बजे भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति की ओर से यहां भारतीय समुदाय और स्थानीय नेताओं के नाम जारी संदेश पढ़ा। इस अवसर पर भारतीय स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति गीत गाए और नृत्य प्रस्तुत किए। इस दौरान लोगों को भारतीय व्यंजन परोसे गए।  

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!