Breaking




दरोगा को पसंद आई औरत, कमरे में ले जाकर किया गंदा काम, फिर...

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 03 Apr, 2025 07:27 PM

inspector liked the woman took her to the room

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुम्हेर थाने में तैनात रहे महेंद्र सिंह राठी पर एक शादीशुदा महिला ने रेप, धोखाधड़ी और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि महेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के भरतपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुम्हेर थाने में तैनात रहे दरोगा महेंद्र सिंह राठी पर एक शादीशुदा महिला ने रेप, धोखाधड़ी और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि महेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और जब उसने शादी का दबाव डाला तो मुकर गया। पीड़िता अलवर के अरावली विहार इलाके की रहने वाली है। साल 2022 में जब महेंद्र सिंह राठी कुम्हेर थाने में थानाधिकारी के रूप में तैनात था, तब महिला अपने पति के साथ विवाद के कारण पुलिस स्टेशन के संपर्क में आई। इसी दौरान महेंद्र ने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और लगातार उससे बातचीत करने लगा।

बस स्टैंड छोड़ने के बहाने किया रेप
महिला ने बताया कि एक बार जब वह कोर्ट में तारीख पर आई थी, तब महेंद्र राठी उससे मिला और कहा कि वह उसे बस स्टैंड तक छोड़ देगा। महिला उसके झांसे में आ गई और गाड़ी में बैठ गई। लेकिन, बस स्टैंड जाने की बजाय महेंद्र उसे अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया। वहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।

खून से भरी मांग, फिर तोड़ दिया रिश्ता
महिला का कहना है कि महेंद्र ने उसे भरोसा दिलाने के लिए बरसाना के राधा रानी मंदिर में अंगूठे से खून निकालकर उसकी मांग भरी। इसके बाद दोनों के रिश्ते और गहरे हो गए। लेकिन जब महिला के घरवालों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया। तब महेंद्र ने सगाई करने का वादा किया और महिला के घर आकर रस्म निभाई। इसके बाद भी वह महिला के साथ संबंध बनाता रहा।

शादी से मुकरा, झूठे केस में फंसाया
जब महिला ने महेंद्र से शादी करने को कहा, तो वह टालमटोल करने लगा। एक बार जब उसने शादी के बाद ही शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, तो महेंद्र ने उसकी बहन और उसे कमरे में बंद कर दिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 2024 में जब महिला ने शादी के लिए दबाव डाला, तो महेंद्र ने शादी से इनकार कर दिया।

जेल भेजने की धमकी और साजिश
महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो महेंद्र ने अपने दोस्त, CI पवन चौबे की मदद से उसे, उसकी बहन और भाई को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया। बड़ी मुश्किल से बेल मिलने के बाद अब महिला इंसाफ की गुहार लगा रही है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!