29 - 30 को पड़ेगी भयंकर गर्मी, मई के पहले हफ्ते में आंधी और बारिश की संभावना

Edited By Harman Kaur,Updated: 29 Apr, 2025 12:45 PM

intense heat on 29 30 possibility of storm and rain in the first week of may

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल डेस्क: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा तथा राज्य के जोधपुर संभाग में ऊष्ण लहर दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस दौरान न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...
शादी में आई 8 साल की मासूम के साथ 47 वर्षीय शख्स ने किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी


आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम  विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में 29-30 अप्रैल को कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वहीं मई के पहले सप्ताह में बादलों की गरज के साथ आंधी-बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट हो सकती है। ऐसे में राज्यवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें...
- Rain Alert: दिल्लीवालों सावधान! जमकर होने वाली है बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इस हफ्ते तेज गर्मी से कुछ दिनों के लिए छुटकारा मिलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हवाएं भी अच्छी रफ्तार से चलेंगी, जिससे मौसम में ठंडक आ सकती है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!