Edited By Parveen Kumar,Updated: 02 Apr, 2025 07:00 PM
IPL 2025 में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, और सभी टीमों ने कम से कम 2 मैच खेल लिए हैं। पॉइंट्स टेबल धीरे-धीरे बन रही है, वहीं ऑरेंज कैप की दौड़ भी दिलचस्प हो गई है। इस बार विराट कोहली या शुभमन गिल जैसे बड़े नाम नहीं, बल्कि तीन नए भारतीय...
नेशनल डेस्क : IPL 2025 में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, और सभी टीमों ने कम से कम 2 मैच खेल लिए हैं। पॉइंट्स टेबल धीरे-धीरे बन रही है, वहीं ऑरेंज कैप की दौड़ भी दिलचस्प हो गई है। इस बार विराट कोहली या शुभमन गिल जैसे बड़े नाम नहीं, बल्कि तीन नए भारतीय बल्लेबाज रनों का अंबार लगा रहे हैं।
1. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2 पारियों में 68.50 की औसत से 137 रन बनाए हैं और दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा है। वह ऑरेंज कैप लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
2. श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स)
श्रेयस अय्यर IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2 मैचों में 149 रन बनाए और दोनों बार नाबाद लौटे। वे ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं।
3. ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 मैचों में 116 रन बनाए हैं, जिनमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनकी फॉर्म शानदार रही है, और वह टीम को मजबूती से लीड कर रहे हैं।