Breaking




क्या युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद खुश हैं धनश्री? 'दीवाना दिल कहीं खो जाए ना...' गाने पर किया जमकर डांस, देखें वीडियो

Edited By Radhika,Updated: 03 Mar, 2025 05:04 PM

is dhanashree happy after her divorce from yuzvendra chahal

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, चहल और धनश्री की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स से कुछ...

नेशनल डेस्क:  भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, और दोनों के बीच तलाक की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि, चहल और धनश्री की ओर से इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स से कुछ संकेत जरूर मिले हैं।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

>

धनश्री वर्मा, जो एक प्रसिद्ध कोरियोग्राफर हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह 'दीवाना दिल कहीं खो जाए ना...' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने लिखा, "जितना मैं सोच सकता हूं, उससे कहीं ज्यादा भगवान ने मुझे बचाया है।"

PunjabKesari

चहल की इस पोस्ट के लगभग एक घंटे बाद, धनश्री ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और संदेश डाला। उन्होंने लिखा, "स्ट्रेस से खुशहाली तक। सोच भी नहीं सकती कि भगवान ने मेरी चिंताओं को कैसे खुशहाली में बदल दिया है। अगर आप किसी बात से परेशान हैं, तो याद रखें, आपके पास एक विकल्प है - आप या तो तनाव ले सकते हैं या भगवान की शरण में जा सकते हैं।"

धनश्री ने आगे लिखा, "विश्वास रखने में ताकत है, क्योंकि भगवान आपकी भलाई के लिए सभी चीजों को सही दिशा में ले आते हैं।" यह दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स कुछ संकेत दे रही हैं कि वे व्यक्तिगत समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन साथ ही सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए हुए हैं।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!