Delhi में हुई बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

Edited By Yaspal,Updated: 18 Aug, 2024 03:16 PM

it rained in delhi people got relief from the heat the weather became pleasant

देश की राजधानी दिल्ली में रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी रविवार को मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, हल्की ही बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव हो गया

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में रक्षा बंधन से एक दिन पहले यानी रविवार को मौसम सुहावना हो गया। दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, हल्की ही बारिश में दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव हो गया।

इससे पहले मौसम विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में अगस्त की शुरुआत से लेकर शुक्रवार तक हल्की से लेकर भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों से पता चला है राजधानी में एक अगस्त से 15 अगस्त बृहस्पतिवार के बीच हर दिन बारिश हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार रात को बारिश होने की संभावना है। राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में 15 अगस्त और 16 अगस्त को सुबह 8.30 बजे के बीच 13.6 मिमी बारिश हुई, पालम में 28.5 मिमी, आयानगर में 18.6 मिमी और नरेला में 9.5 मिमी वर्षा हुई।


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। राजधानी में शाम साढ़े पांच बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली नगर निगम के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को सुबह छह बजे से शाम छह बजे के बीच जलभराव और पेड़ गिरने की सात-सात शिकायतें मिलीं।

दिल्ली के पालम, रोहिणी और आदर्श नगर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया, जबकि द्वारका, अशोक विहार, मालवीय नगर और लाजपत नगर से पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली को अगले सात दिन तक 'ग्रीन जोन' में रखा गया है। मौसम विभाग ने राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभवाना जताई है। उसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!