Breaking




‘जयमाला हो गई है शादी तो करवा लो..’, दूल्हे की मिन्नत पर न पिघली दुल्हन, थाने में फिर..

Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Mar, 2025 10:28 PM

jaimala has been done so get married

बाराबंकी के गांव रुदौली में रविवार को एक अजीब घटना घटी। जहां बारात के आने के बाद सभी कार्यक्रम अच्छे से हुए, लेकिन मंडप में पहुंचते ही दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया।

नेशनल डेस्क : बाराबंकी के गांव रुदौली में रविवार को एक अजीब घटना घटी। जहां बारात के आने के बाद सभी कार्यक्रम अच्छे से हुए, लेकिन मंडप में पहुंचते ही दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया और दुल्हन को विदा करने से इनकार कर दिया। इससे हंगामा मच गया और रातभर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और मारपीट होती रही। अंत में, बिना दुल्हन के बारात को लौटना पड़ा।

मामला बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह, वर पक्ष के लोग थाने पहुंचे और लड़की पक्ष पर शादी तोड़ने का आरोप लगाया, साथ ही यह भी कहा कि लड़की पक्ष ने दहेज में मिली ज्वैलरी हड़पने का इरादा किया था। वहीं, दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा शराब पीकर आया था, इस कारण उसने शादी से इनकार किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए लड़के पक्ष को दहेज का सामान लौटाने को कहा। साथ ही, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी तोड़ने का फैसला किया और इसके लिए लिखित रूप से पुलिस के सामने हस्ताक्षर किए।

यह मामला तब बढ़ा जब दुल्हन पक्ष को यह जानकारी मिली कि दोनों परिवारों के कुल देवता अलग-अलग हैं। दुल्हन के मामा ने आरोप लगाया कि वर पक्ष ने इस बात को छुपाया था, जिससे नाराज होकर शादी तोड़ दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया और थाने में पंचायत हुई। एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी तोड़ने का फैसला किया और मामला सुलझा लिया गया। इस घटना ने इलाके में काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

Punjab Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!