20 साल बाद पंजाबी पिता से मिला जापानी बेटा, 'फैमिली ट्री' ने करवाया मिलन

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Aug, 2024 03:13 PM

japanese son reunites with punjabi father after 20 years

जापान के रिन ताकाहाता ने अपने पिता से मिलने का सपना साकार कर लिया। रिन, जो 21 वर्ष का है और ओसाका यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स का छात्र है, अपने पिता को खोजने के लिए अमृतसर आया। यह असाइनमेंट 'फैमिली ट्री' (वंशवृक्ष) से प्रेरित था, जिसे उसने अपनी...

नेशनल डेस्क: जापान के रिन ताकाहाता ने अपने पिता से मिलने का सपना साकार कर लिया। रिन, जो 21 वर्ष का है और ओसाका यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स का छात्र है, अपने पिता को खोजने के लिए अमृतसर आया। यह असाइनमेंट 'फैमिली ट्री' (वंशवृक्ष) से प्रेरित था, जिसे उसने अपनी यूनिवर्सिटी के लिए किया था।

रिन के पिता सुखपाल सिंह से उसका संपर्क 2004 में टूट गया था। सुखपाल ने जापान की साची ताकाहाता से शादी की थी और 2003 में रिन का जन्म हुआ। कुछ समय बाद सुखपाल और साची के रिश्ते खराब हो गए और वे 2004 में अलग हो गए। सुखपाल 2007 में भारत लौटे और गुरविंदर जीत कौर से दूसरी शादी की।

रिन ने अपने पिता को खोजने के लिए इंटरनेट मीडिया और पुराने परिवारिक फोटो का सहारा लिया। वह अमृतसर में फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर पिता को खोजते हुए आया। यहां लोगों ने उसे पुराने फोटो दिखाते हुए देखा। कुछ स्थानीय लोगों ने रिन की मदद की और उसे सुखपाल के घर तक पहुंचाया। जब रिन सुखपाल के घर पहुंचा, तो सुखपाल उसे पहचान नहीं पाए। लेकिन जब रिन ने अपनी पुरानी फोटो दिखाई, तो सुखपाल हैरान रह गए। रिन ने बताया कि वह उनका बेटा है। सुखपाल और उनका परिवार रिन से मिलकर भावुक हो गए। सुखपाल ने रिन को गले से लगा लिया और वर्षों बाद बेटे से मिलन का सुख पाया।

सुखपाल ने बताया कि उन्होंने 2001 में थाईलैंड में साची से मुलाकात की थी। दोनों ने शादी की और जापान के चिबा केन में रहने लगे। लेकिन बाद में उनके रिश्ते बिगड़ गए और सुखपाल भारत लौट आए। बिछड़े पुत्र से मिलकर सुखपाल ने कहा कि उन्हें अक्सर साची और रिन की याद आती थी, लेकिन संपर्क का कोई साधन नहीं था। अब 20 साल बाद, रिन और सुखपाल का मिलन परिवार के लिए एक खुशी का पल बन गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!