भारत में लॉन्च हुई Jawa 42 FJ बाइक, Royal Enfield Classic 350 को देगी टक्कर

Edited By Parminder Kaur,Updated: 05 Sep, 2024 12:54 PM

jawa 42 fj bike launched in india

Jawa 42 FJ बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,142 रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 942 रुपए की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350,...

ऑटो डेस्क. Jawa 42 FJ बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 1,99,142 रुपए एक्स-शोरूम रखी गई है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक 942 रुपए की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, टीवीएस रोनिन और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मॉडलों से होगा। 


कलर और कीमत

PunjabKesari
Jawa 42 FJ की कीमत रंगों के आधार पर रखी गई है, जो इस प्रकार है...

          कलर                                              कीमत    

Deep Black Matte Red Clad                2,20,142 रुपए
Deep Black Matte Black Clad             2,20,142 रुपए
Cosmo Blue Matte                               2,15,142 रुपए
Mystique Copper                                 2,15,142 रुपए
Aurora Green Matte                            2,10,142 रुपए
Aurora Green Matte Spoke                1,99,142 रुपए

 

पावरट्रेन

PunjabKesari

इस बाइक में 334cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 29.1bhp और 29.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

फीचर्स

PunjabKesari

Jawa 42 FJ में मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील, ब्लैक-आउट इंजन और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट पाइप शामिल हैं। इसके बेस मॉडल में वायर-स्पोक व्हील दिया गया है। इस बाइक में ऑल-एलईडी रोशनी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ) और एक ऑफसेट स्पीडोमीटर है। इसके साथ ही इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है। बाइक में एक USB चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पॉड भी शामिल है, जो यूजर्स को सुविधा प्रदान करता है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!