झारखंडः देवघर में भरभराकर गिरी दो मंजिला बिल्डिंग, तीन लोगों की मौत, कई घायल

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2024 08:14 PM

jharkhand a two storey building collapsed in deoghar three people died

झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह दो मंजिला एक इमारत ढह जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे शुरू हुआ बचाव अभियान लगभग शाम चार बजे समाप्त हुआ

नेशनल डेस्कः झारखंड के देवघर जिले में रविवार सुबह दो मंजिला एक इमारत ढह जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुबह छह बजे शुरू हुआ बचाव अभियान लगभग शाम चार बजे समाप्त हुआ। देवघर के उपायुक्त (डीसी) विशाल सागर ने बताया कि आज सुबह कस्बे में इमारत ढहने से 11 लोग मलबे में दब गए।

सागर ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को मलबे से निकाल लिया। हमने तुरंत राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा, जिसने मलबे में दबे सात लोगों को निकाला।'' उन्होंने बताया कि सभी सात लोगों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। डीसी ने कहा कि घायलों और मृतकों के परिवारों को सरकार के नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

देवघर के 'सिविल सर्जन' रंजन सिन्हा ने बताया, “अस्पताल लाए गए सात लोगों में से दो को मृत घोषित कर दिया गया और एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक बच्चे समेत चार अन्य का उपचार किया जा रहा है।” एनडीआरएफ में निरीक्षक रणधीर कुमार ने बताया कि 10 घंटे तक चला बचाव अभियान शाम चार बजकर 10 मिनट पर समाप्त हुआ

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!