Jharkhand: कुएं में एक महिला और तीन बच्चों के तैरते मिले शव, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Yaspal,Updated: 12 Sep, 2024 07:19 PM

jharkhand bodies of a woman and three children found floating in a well

झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव एक कुएं में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए

रांचीः झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को 26 वर्षीय एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव एक कुएं में मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कुड्डू थाना क्षेत्र के मकरा गांव के रहने वाले लोग दोपहर में जब अपने खेतों में गए तो उन्होंने कुएं में शवों को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उषा मुंडा नाम की महिला मंगलवार को अपने तीन बच्चों दिव्या (सात), शिवम (चार) और सत्यम (एक) के साथ रांची जिले के सोरो गांव में अपने माता-पिता के घर से निकली थी। उषा मुंडा और उनके बच्चे मंगलवार शाम को जब अपने माता-पिता के घर नहीं लौटे तो उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन बुधवार को भी जारी रही।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को पारिवारिक समस्याओं के कारण आत्महत्या का संदेह है लेकिन मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उषा मुंडा के पति फूलदेव मौके पर पहुंचे और शवों की पहचान की। शवों को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!