जोशी बनाए जा सकते हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Sep, 2024 11:31 PM

joshi can be made bjp national president

सदस्यता अभियान खत्म होते ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा।

नेशनल डेस्क : सदस्यता अभियान खत्म होते ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। जे.पी. नड्‌डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मिलते ही तप हो गया था कि अब भाकत की कमान यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में जा सकती है। खबर है कि संघ की पहली पसंद संजय जोशी है। भाजपा और संघ के बीच समन्वय में कई बार जोगी ने अहम रोल निभाया है। 1988 में जोशी ने गुजरात में संघ का काम शुरू किया था। तब नरेंद्र मोदी गुजरात भाजपा के महासचिव थे। तभी से दोनों के बीच गहरे संबंध है।

जब नितिन गडकरी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी, तब यूपी का चुनाव भाजपा ने जोशी को प्रभारी बना कर ही लड़ा था। हालांकि, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चल रहा है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे आ जाने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्षका फैसला होगा। 

खबर तो ये भी है कि हरियाणा की बैठक में नड्‌डा ने ये तक कह दिया कि नतीजा चाहे जो हो, नया अध्यक्ष हरियाणा से ही बनेगा। इसके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, के. लक्ष्मण, अनुराग ठाकुर ओम माथुर, बी.एल. संतोष सहित शिवप्रकाश का नाम भी चल रहा है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!