MG Motor ने लॉन्च किए नए Initiatives, EV मालिकों को मिलेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर और चार्जिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब

Edited By Parminder Kaur,Updated: 09 Aug, 2024 12:30 PM

jsw mg motor launches initiatives at drievbharat

JSW MG Motor ने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की हैं। कंपनी ने DriEV.Bharat के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस दौरान कंपनी ने अपने विभिन्न पार्टनर्स के साथ मिलकर नए इनीशिएटिव्स की जानकारी...

ऑटो डेस्क. JSW MG Motor ने देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की हैं। कंपनी ने DriEV.Bharat के तहत इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इस दौरान कंपनी ने अपने विभिन्न पार्टनर्स के साथ मिलकर नए इनीशिएटिव्स की जानकारी दी है। अब इलेक्ट्रिक व्हीकल के मालिकों को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और चार्जिंग से जुड़े सभी सवालों के जवाब के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म का नाम eHUB है, जो एक मोबाइल ऐप है। यह ऐप एंड्रॉयड प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से ईवी मालिकों को चार्जिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा कंपनी ने और भी नई पहलों की घोषणा की है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उपयोग को और आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए हैं।

PunjabKesari


JSW MG Motor के नए इनीशिएटिव्स

eHUB ऐप: यह एक मोबाइल ऐप है जिसे एंड्रॉयड प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप पर इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) मालिकों को चार्जिंग और इसके इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिलेंगे।

REVIVE प्रोजेक्ट: इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए नए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं स्थापित करने की योजना बनाई है।

EVPEDIA: यह एक विशेष प्लेटफॉर्म है जहां ईवी से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिलेंगे। EVPEDIA के माध्यम से यूज़र्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

MG-Jio ICP: इस पहल के तहत घर से कार कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे यूज़र्स अपने घर से कार को आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे।

कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता ने कहा कि DriEV.Bharat हमारे इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है और यह देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उपयोग को तेजी से बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि हमारी नई पहलें जैसे कि eHUB ऐप, REVIVE प्रोजेक्ट, EVPEDIA और MG-Jio कनेक्टिविटी सिस्टम न केवल ग्राहकों को बल्कि पूरी इंडस्ट्री को भी सशक्त बना रही हैं। इन पहलों के माध्यम से हम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उपयोग को आसान और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

eHUB ऐप कैसे काम करेगा:

eHUB ऐप इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) चार्जिंग के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करती है। इस ऐप के माध्यम से आप चार्जिंग से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि:

चार्जिंग स्टेशन की जानकारी: ऐप आपको आपके ट्रिप के दौरान रास्ते में मिलने वाले चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी देती है। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली से जयपुर जा रहे हैं, तो ऐप आपको हाईवे पर उपलब्ध सभी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी प्रदान करेगी।

स्लॉट बुकिंग: ऐप के जरिए आप चार्जिंग स्टेशन पर स्लॉट बुक कर सकते हैं, ताकि आपकी यात्रा के दौरान आपको किसी प्रकार की परेशानी न हो।

भुगतान की जानकारी: ऐप पर आपको चार्जिंग के लिए कितनी राशि का भुगतान करना होगा। इसका भी विवरण मिलेगा।

PunjabKesari

EVPEDIA पर मिलेगा सारा ज्ञान:

EVPEDIA एक विशेष वेबसाइट है, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) से जुड़ी सारी जानकारी प्रदान करती है। अगर आपके मन में इलेक्ट्रिक कारों के बारे में कोई भी सवाल या कंफ्यूजन है, तो आपको इसके जवाब EVPEDIA पर मिलेंगे। यह कंपनी का एक नया और पहले बार लॉन्च किया गया इनीशिएटिव है, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है। इस वेबसाइट पर आप इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़े सभी मिथकों, तथ्यों और सवालों के जवाब पा सकते हैं। EVPEDIA का उपयोग करके आपको ईवी से संबंधित हर जानकारी आसानी से मिल जाएगी, जिससे आपकी किसी भी तरह की दुविधा दूर हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!