mahakumb

इतिहास भूले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, द्रौपदी की जगह कर दिया माता सीता का चीरहरण

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Jun, 2022 05:36 PM

just as sita maiya was dismembered so she is now a democracy

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बवाल मच गया है। रणदीप सुरजेवाला द्रौपदी के चीरहरण की जगह वे सीता मैया के चीरहरण का जिक्र कर गए। उन्होंने कहा कि, जैसे सीता मैया का चीरहरण हुआ, वही लोग अब प्रजातंत्र का...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला के बयान पर बवाल मच गया है। रणदीप सुरजेवाला द्रौपदी के चीरहरण की जगह वे सीता मैया के चीरहरण का जिक्र कर गए। उन्होंने कहा कि, जैसे सीता मैया का चीरहरण हुआ, वही लोग अब प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते हैं। उनके बयान पर अब राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है। 

बता दें कि, गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उदयपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। सुरजेवाला जयपुर रवाना होने से पहले उदयपुर के ताज अरावली होटल के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे। इसी दौरान वे विवादित बयान दे बैठे।

सुरजेवाला का विवादित बयान
सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र जीतेगा, पिछली बार भी राज्यसभा के चुनाव में बीजेपी ने मुंह की खाई थी इस बार भी वो मुह की खाएंगे। सच जीतेगा, बहुमत जीतेगा, प्रजातंत्र जीतेगा, संविधान जीतेगा, कानून जीतेगा, नैतिकता जीतेगी, और झूठ का आवरण पहने जो लोग... जैसे एक समय मैं सीता मैया का चीरहरण हुआ था, वो प्रजातंत्र का चीरहरण करना चाहते है वो लोग हारेंगे, बेनक़ाब हो जाएंगे। 

सुरजेवाला को बीजेपी ने घेरा 
सुरजेवाला द्रौपदी की जगह सीता मैया का नाम लेकर अब राजनीतिक हंगामा शुरू हो गया है। बीजेपी ने बिना समय गंवाए इस मुद्दे को उठ लिया है और सुरजेवाला पर हमले शुरू कर दिए हैं।बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि चीरहरण सीतामैया का नहीं हुआ था, प्रजातंत्र का चीरहरण भी आपातकाल लगाकर, सैकड़ों बार अनुच्छेद 356 का दुरुपयोग कौरवों की भांति कांग्रेस ने ही किया है।

PunjabKesari

कांग्रेस ने फिर हिन्दुओं की आस्था को चोटिल किया
सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट कर सुरजेवाला को घेरा। उन्होंने ट्वीट कर पूछा कि कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है? मंदिर-मंदिर घूमकर चुनावी पर्यटन करने वाले राहुल गांधी वैसे भी हिंदुत्व जैसे पवित्र शब्द से चिढ़ते हैं। उनकी पार्टी भगवान राम का अपमान करती रहती है। आज फिर कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी कर हिन्दुओं की आस्था को चोटिल किया है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!