भाजपा का उद्देश्य सत्ता हथियाकर 'आप' सरकार के कामों को रोकना है : केजरीवाल

Edited By Pardeep,Updated: 24 Oct, 2024 10:48 PM

bjp s aim is to grab power and stop the work of aap government kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसका उद्देश्य पिछले एक दशक में किए गए आप सरकार के कामों को खत्म करना है।

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है और उसका उद्देश्य पिछले एक दशक में किए गए आप सरकार के कामों को खत्म करना है। अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले शहर भर में चल रही पदयात्राओं के तहत केजरीवाल ने मोती नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। 

केजरीवाल ने कहा, "भाजपा हर संभव तरीके से दिल्ली में सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है ताकि वह आप द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए सभी कार्यों को रोक सके।" स्थानीय आप विधायक शिवचरण गोयल के साथ केजरीवाल मोती नगर की गलियों में घूमे और लोगों का अभिवादन किया तथा उनसे हाथ मिलाया। कई लोगों ने उन्हें माला पहनाई और सेल्फी ली। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा आप की मुफ्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं को रोकना चाहती है। केजरीवाल ने दावा किया, "पिछले 75 वर्षों में इन क्षेत्रों में आप का काम बेजोड़ रहा है।" 

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो दिल्ली में उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों की तरह लंबी बिजली कटौती की स्थिति फिर आ सकती है। आप के आरोपों पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!