के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

Edited By Archna Sethi,Updated: 10 Oct, 2024 07:00 PM

k a p sinha takes charge as 43rd chief secretary of punjab

के.ए.पी. सिन्हा ने पंजाब के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला


चंडीगढ़, 10 अक्टूबर(अर्चना सेठी) पंजाब कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी  के.ए.पी. सिन्हा ने गुरुवार को राज्य के 43वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने आज नया पद पंजाब सिविल सचिवालय में वरिष्ठ सिविल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। सिन्हा के पास मुख्य सचिव के वर्तमान पद के साथ-साथ प्रमुख सचिव (कार्मिक), आम राज प्रबंध और विजिलेंस का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नए मुख्य सचिव का पद ग्रहण करने के बाद सिन्हा ने कहा कि विभिन्न पदों और विभागों में सेवाएं देते हुए उन्हें पंजाब राज्य और यहां के लोगों से अपार प्रेम और सम्मान मिला है और आज नए पद को संभालते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब वह इस सम्मान को पंजाब की भलाई के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लौटाने का समय है, जो वह पंजाबवासियों की सेवा करके पूरा करेंगे।

सिन्हा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए लोगों को स्वच्छ और पारदर्शी नागरिक सेवाएं प्रदान करती रहेगी। सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

आज सिन्हा के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ सिविल अधिकारियों में विकास प्रताप, आलोक शेखर, डी.के. तिवारी, तेजवीर सिंह, जसप्रीत तलवार, दिलीप कुमार, भावना गर्ग, अजॉय शर्मा, गुरकिरत किरपाल सिंह, वी.एन. जादे, गुरप्रीत कौर सपरा, मालविंदर सिंह जग्गी, अभिनव त्रिखा, रामवीर, सोनाली गिरी, केशव हिंगोनिया, सुरभि मलिक, हरप्रीत सिंह सूदन, जसप्रीत सिंह, राहुल, बलदीप कौर, नीरू कतियाल गुप्ता शामिल थे।

आईएएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजवीर सिंह सहित सभी अधिकारियों ने नए मुख्य सचिव श्री सिन्हा के साथ विभिन्न विभागों में काम करने और फील्ड पोस्टिंग के दौरान के अनुभव साझा किए और विश्वास जताया कि राज्यवासियों की भलाई के लिए टीम के रूप में काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि के.ए.पी. सिन्हा वर्तमान में विशेष मुख्य सचिव (विकास) और वित्त आयुक्त (राजस्व) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इससे पहले, उन्होंने वित्त, कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उच्च शिक्षा, पर्यावरण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संसदीय मामले, सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला है। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग एवं वाणिज्य, और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!